अमेरिका ने दुनियाभर में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इससे युद्ध के और तेज होने का संकेत मिलता है। इसमें कहा गया है कि ईरान समर्थक समूह विदेशों में अन्य अमेरिकी हितों या दुनिया भर में संयुक्त राज्य अमेरिका और अमेरिकियों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं। बता दें कि ईरान मध्य पूर्व देशों में स्थिति अमेरिकी संपत्तियों को बड़े पैमाने पर निशाना बना रहा है। अमेरिका की इस नए अलर्ट से सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान युद्ध अब और खतरनाक मोड़ लेगा।
अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर मामलों के विभाग ने ट्वीट किया, विश्वव्यापी चेतावनी: विदेश विभाग दुनिया भर में और विशेष रूप से मध्य पूर्व में रहने वाले अमेरिकियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह देता है। विदेश में रहने वाले अमेरिकियों को निकटतम अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा चेतावनियों में दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। समय-समय पर हवाई क्षेत्र बंद होने से यात्रा में बाधा आ सकती है। मध्य पूर्व के बाहर सहित अमेरिकी राजनयिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया है। ईरान समर्थक समूह विदेशों में अन्य अमेरिकी हितों या दुनिया भर में संयुक्त राज्य अमेरिका और/या अमेरिकियों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं।





