भारत-रूस की डील से अमेरिका नाराज, आया देश को झटका देने वाला बयान

नई दिल्ली: भारत के रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के फैसले को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर आपत्ति जताई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन की एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार को कहा कि रूस से एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का भारत का निर्णय दोनों देशों के संबंधों में एक 'समस्या' के तौर पर सामने आया है. अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ये सौदा सुरक्षा के लिहाज से भी किसी के हित में नहीं है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका और भारत एक मजबूत पार्टनर रहे हैं और उम्मीद है कि दोनों देश इस मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से हल करने में सक्षम होंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





