भारत

यशवंतपुर-जबलपुर सहित पमरे से गुजरने वाली कुछ स्टेशनों की समय सारिणी में संशोधन

Santoshi Tandi
3 Nov 2023 12:54 PM GMT
यशवंतपुर-जबलपुर सहित पमरे से गुजरने वाली कुछ स्टेशनों की समय सारिणी में संशोधन
x

जबलपुर । सुचारु रेल संचालन की जरुरत को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 12193 यशवंतपुर-जबलपुर ट्रेन के इटारसी, पिपरिया एवं नरसिंहपुर सहित पमरे से गुजरने वाली ट्रेनें के कुछ स्टेशनों की समय सारिणी में संशोधन किया गया है। जिसका विवरण निचे दिया गया है।
1) गाड़ी संख्या 20805 विशाखपट्टणम जंक्शन-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान दिनाँक 05.11.2023 से भोपाल स्टेशन पर 20:45 बजे पहुँचकर 20:55 बजे प्रस्थान कर गंतब्य को जाएगी।
2) गाड़ी संख्या 22691 केएसआर बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान दिनाँक 05.11.2023 से इटारसी 19:23 बजे पहुँचकर 19:25 बजे प्रस्थान, भोपाल स्टेशन पर 20:55 बजे पहुँचकर 21:05 बजे प्रस्थान कर गंतब्य को जाएगी।
3) गाड़ी संख्या 12193 यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान दिनाँक 04.11.2023 से इटारसी 19:30 बजे पहुँचकर 19:40 बजे प्रस्थान, पिपरिया स्टेशन पर 20:30 बजे पहुँचकर 20:32 बजे प्रस्थान, नरसिंहपुर स्टेशन पर 21:30 बजे पहुँचकर 21:32 बजे प्रस्थान कर गंतब्य को जाएगी।
4) गाड़ी संख्या 22631 मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान दिनाँक 09.11.2023 से इटारसी 19:35 बजे पहुँचकर 19:40 बजे प्रस्थान, भोपाल स्टेशन पर 21:30 बजे पहुँचकर 21:40 बजे प्रस्थान, संतहिरदा रामनगर स्टेशन पर 22:13 बजे पहुँचकर 22:15 बजे प्रस्थान कर गंतब्य को जाएगी।
5) गाड़ी संख्या 22674 मन्नारगुडी-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान दिनाँक 06.11.2023 से इटारसी 19:35 बजे पहुँचकर 19:40 बजे प्रस्थान, रानी कमलापति स्टेशन पर 21:15 बजे पहुँचकर 21:17 बजे प्रस्थान, भोपाल स्टेशन पर 21:30 बजे पहुँचकर 21:40 बजे प्रस्थान कर गंतब्य को जाएगी।
6) गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान दिनाँक 10.11.2023 से इटारसी स्टेशन पर 20:20 बजे पहुँचकर 20:30 बजे प्रस्थान कर गंतब्य को जाएगी।
7) गाड़ी संख्या 22947 सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान दिनाँक 11.11.2023 से इटारसी स्टेशन पर 20:20 बजे पहुँचकर 20:30 बजे प्रस्थान कर गंतब्य को जाएगी।

यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से भी ट्रेन के संशोधित समय सारिणी की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Next Story