भारत

एंबुलेंस को रोका गया, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
8 Aug 2022 4:48 PM IST
एंबुलेंस को रोका गया, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कुंभकोणम: तमिलनाडु में कुंभकोणम शहर में मंत्री के काफिले को रास्ता देने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर एक एंबुलेंस को रोक दिया. एंबुलेंस मंत्री का काफिला गुजरने तक सायरन बजाते हुए इंतजार करती रही. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी नजर आ रही है, जिसने हाथ से इशारा करते हुए एंबुलेंस को रोक दिया. इसके बाद मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ियां गुजरने तक एंबुलेंस सायरन बजाते हुए वहीं पर खड़ी रही. यह आईसीयू एंबुलेंस थी. इस मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं करने लगे. लोगों ने कहा कि वीआईपी गाड़ियों की वजह से एक आईसीयू एंबुलेंस को रोक दिया गया.
वायरल वीडियो में एंबुलेंस सायरन बजाते हुए दिखाई दे रही है. इस दौरान किसी भी अधिकारी ने यह प्रयास नहीं किया कि एंबुलेंस को गुजरने दिया जाए. मंत्री के काफिले में 15 से अधिक वाहन थे.
बताया जा रहा है कि यह घटना 6 अगस्त की है. डीएमके मंत्री अंबिल महेश का काफिला अनाइकट्टी पुल पार कर रहा था. मंत्री कोलिडम में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने गए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story