भारत

एम्बुलेंस कांड: इनामी आरोपी गिरफ्तार, इस विधायक की बढ़ी मुश्किलें, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
11 July 2021 12:41 PM IST
एम्बुलेंस कांड: इनामी आरोपी गिरफ्तार, इस विधायक की बढ़ी मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
x
कई दिनों से फरार चल रहा था.

बाहुबली बसपा विधायक (BSP MLA) मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. चर्चित एम्बुलेंस कांड (Ambulance Case) में 25 हज़ार के इनामी शाहिद (Shahid) को बाराबंकी पुलिस (Barabanki Police) ने देर रात गिरफ्तार कर लिया. नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में नामजद होने के बाद शाहिद कई दिनों से फरार चल रहा था.

एम्बुलेंस कांड में अबतक 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि मुख्तार अंसारी पहले से ही बांदा जेल में बंद है. इस मुकदमे में पुलिस ने कई लोगों को नामजद करते हुए सात अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी. विवेचना के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों के बयानों के आधार पर पुलिस इस मुकदमे में लगातार नए नाम जोड़ रही है.
बता दें कि फर्जी पते पर मुख्तार अंसारी की एम्बुलेंस पंजीकरण कराने का मामला काफी सुर्खियों में रहा. बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय से पंजीकरण कराने को लेकर यह हाई प्रोफाइल मामला बाराबंकी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था. इस मामले में पुलिस ने मऊ की अस्पताल संचालिका डॉ अलका राय से पूछताछ व उनकी गिरफ्तारी की गई थी. लंबे समय से इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस अब मामले के अंतिम छोर पर पहुंच चुकी है. हालांकि अभी दो की गिरफ्तारी शेष है.
वहीं, मुख्तार अंसारी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन का कहना है कि पुलिस फ़र्ज़ी मामला बना रही है. ये एम्बुलेंस न मुख्तार अंसारी की है, न पकड़े गए आरोपी शाहिद से इसका कोई संबंध है. पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि अली मोहम्मद जाफरी उर्फ शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये 25 हज़ार का इनामी था. विधिक कार्यवाही कर इसे जेल भेजा जा रहा है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story