भारत

सरकारी अस्पताल में नहीं मिली एंबुलेंस, पत्नी के शव को कंधे पर लादकर अस्पताल से निकला शख्स

jantaserishta.com
21 Jan 2022 7:11 PM IST
सरकारी अस्पताल में नहीं मिली एंबुलेंस, पत्नी के शव को कंधे पर लादकर अस्पताल से निकला शख्स
x
पढ़े पूरी खबर

वैशाली: बिहार के वैशाली से बेहद ही दर्दनाक तस्वीर सामने आई. जहां पर एक शख्स अपनी पत्नी के शव को कंधे पर लादकर शमशान घाट की तरफ जाता दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि वैशाली के जिला सदर अस्पातल में महिला की मौत हो गई थी. इसके बाद उसका पति घंटों तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा. लेकिन उसे कहीं से कोई मदद नहीं मिली तो वो शव को अपने कंधे पर लादकर अंतिम संस्कार के लिए चल पड़ा. इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलकर रख दी. बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी की मौत के बाद वो सरकारी एंबुलेंस का इंतजार करने लगा. पर काफी देर तक जब अस्पताल प्रबंधन की तरफ से शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो शख्स शव को कंधे पर उठाकर शमशान घाट की तरफ चल दिया. मौके पर मौजूद लोग मदद करने की बजाए उसका वीडियो बनाते रहे.
बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स का नाम कृष्ण कुमा है, जो अपनी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आया था. जांच में डॉक्टरों ने पाया कि महिला की मौत हो चुकी थी. सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में शख्स पत्नी का शव कंधे पर लादकर बाहर निकल गया और उसे किसी नहीं रोका. वीडियो के वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. अब इस मामले की जांच की जा रही है.
इस मामले पर सिविल सर्जन अखिलेश कुमार मोहन ने बताया कि ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा देखने के महिला को मृत पाया गया था. आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें रुकने के लिए बोला गया था. लेकिन वो रुके नहीं और अपनी पत्नी का शव लेकर चले दिए. इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में ऐसा लग रहा था कि महिला की मौत फांसी लगाकर हुई है. पुलिस के डर से शव को लेकर फरार हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story