भारत

एम्बुलेंस ड्राइवर की हत्या, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Nilmani Pal
16 Sept 2022 6:19 AM IST
एम्बुलेंस ड्राइवर की हत्या, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
x
जांच जारी

दिल्ली। दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक एम्बुलेंस ड्राइवर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसका शरीर गोलियों से छलनी कर दिया। जिसके बाद ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाइक से अपने घर जा रहा था।

जाफरपुर कला में एक एम्बुलेंस ड्राइवर पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर जा रहा था। रात को उसकी राव तुलाराम अस्पताल जाफरपुर में चलने वाली एम्बुलेंस पर ड्यूटी थी। अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह सुबह अपने घर झांसा जा रहा था। यह वारदात गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। बदमाशों ने इस वारदात को समसपुर खालसा और काजीपुर रोड पर अंजाम दिया।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story