भारत

शर्मनाक: गांव तक नहीं पहुंची एम्बुलेंस, बेटों ने मां को चारपाई पर लिटाकर 7 किमी दौड़ लगाई, देखें वीडियो

jantaserishta.com
6 Aug 2021 12:03 PM IST
शर्मनाक: गांव तक नहीं पहुंची एम्बुलेंस, बेटों ने मां को चारपाई पर लिटाकर 7 किमी दौड़ लगाई, देखें वीडियो
x
महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फतेहपुर के दोआबा के अति पिछड़ेपन को बयां करता एक और वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। रास्ता दलदल होने के कारण एंबुलेंस गांव नहीं पहुंच पाई तो बेटों ने मां को चारपाई पर लिटाकर सात किमी दौड़ लगाई और एंबुलेंस तक पहुंचाया। महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बब्बू का डेरा मजरे सरकंडी निवासी बेटन की पत्नी शिवकली रविवार को जंगल जाते समय अचानक कीचड़ में फिसल कर गिर गईं थीं। कमर और शरीर में कई जगह चोट आने पर परिजनों ने एंबुलेंस को काल किया। कच्चे और दलदल रास्ते की जानकारी पर चालक ने गांव तक आने से मना करते हुए सात किमी दूरी मनावा गांव के पास एंबुलेंस खड़ी कर दी। मजबूरन बेटों और परिजनों ने शिवकली को चारपाई पर लिटाया और भागकर एंबुलेंस तक पहुंचे, उनको डर था देर होने पर एंबुलेंस वहां से भी न चली जाए।
बेटे राममिलन ने बताया कि गांव तक पक्का रास्ता नहीं होने के कारण एंबुलेंस औऱ अन्य वाहन नहीं पहुंच पाते, इसलिए मां को चारपाई पर लिटा कर करीब सात किमी तक ले जाना पड़ा। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टर ने कमर में फैक्चर बता कर इलाज कर रहे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story