भारत

खड़े ट्रक से टकराई सूबेदार का शव ले जा रही एंबुलेंस, बेटे समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत

jantaserishta.com
4 Oct 2026 12:12 PM IST
खड़े ट्रक से टकराई सूबेदार का शव ले जा रही एंबुलेंस, बेटे समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत
x
बड़ा हादसा.
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस के एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की शिकार हुई एंबुलेंस चंडीगढ़ से भारतीय सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही थी।
यह हादसा सुबह करीब 8 बजे अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर के पास हलियापुर के नजदीक हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस बेकाबू होने के कारण वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई थी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में एंबुलेंस चालक जसपाल के अलावा राजन सिंह पुत्र भूपति, गौरव सिंह पुत्र सत्यभान और राम समझ पुत्र जयसिंह शामिल हैं।
सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली थी। बताया गया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 79.6 माइलस्टोन के पास एक एंबुलेंस की अज्ञात वाहन के साथ टक्कर हुई है। इस दुर्घटना पर तत्काल स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उच्च अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि एंबुलेंस में एक सूबेदार (सत्यवान फौजी) का पार्थिव शरीर था। यह एंबुलेंस चंडीगढ़ से देवरिया जा रही थी। हादसे के समय एंबुलेंस में ड्राइवर और सूबेदार के परिजन मौजूद थे। इस घटना में एंबुलेंस सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि मृतकों के शव को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेजा दिया है। स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। ये देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जनपद सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। अधिकारियों को परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story