
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मचा कोहराम।
नई दिल्ली: गुजरात के धारी अमरेली हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ है. दरअसल एंबुलेंस और बस के बीच टक्कर हुई है. यह भिड़ंत इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि एंबुलेंस चालक समेत 3 की मौत हो गई. इस दौरान दो लोगों की हालत गंभीर है.
इससे पहले भी गुजरात के अमरेली में दर्दनाक हादसा हुआ था जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसा अगस्त महीने में हुआ था. वहां एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बनी झुग्गियों में घुस गया. उन झुग्गियों में सो रहे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. ड्राइवर के कंट्रोल खोने की वजह से ये हादसा हुआ. इस हादसे में 4 लोग जख्मी भी हुए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
गुजरात में ट्रक-डंपरों से ऐसे हादसे आए दिन होते रहते हैं. इसी साल जनवरी में सूरत में एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था, जिसमें 18 लोगो की मौत हो गई थी.
Tagsएक्सीडेंटअमरेलीएंबुलेंसAccident on Amreli HighwayAmreliAmreli HighwayAmbulanceAmbulance Accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





