भारत

पंजाब में मुख्यमंत्री पद को लेकर अंबिका सोनी का नाम लगभग फाइनल, कभी भी हो सकता है ऐलान

jantaserishta.com
19 Sept 2021 9:37 AM IST
पंजाब में मुख्यमंत्री पद को लेकर अंबिका सोनी का नाम लगभग फाइनल, कभी भी हो सकता है ऐलान
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: अंबिका सोनी भी मुख्यमंत्री बनने की रेस में. अंबिका सोनी अभी पंजाब से सांसद हैं , सोनिया गांधी की सलाहकार भी रही हैं.कल देर रात तक दिल्ली में चली बैठक में अंबिका सोनी भी थी मौजूद.

पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी उठापटक के बाद आखिरकार सीएम की कुर्सी से कैप्टन अमरिंदर सिंह की विदाई हो गई। अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस में मथन जारी है। इस्तीफा सौंपने के बाद अमरिंद सिंह जब मीडिया के सामने आए तो उनका दर्द छलक पड़ा और उन्होंने इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू पर भी हमला बोला। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से बातचीत की थी। कैप्टन ने इस्तीफा देने से पहले सोनिया गांधी के साथ हुई फोन पर हुई उसी बातचीत की भी पूरी कहानी बताई, जिसमें कांग्रेस प्रेसीडेंट ने उनसे सॉरी कहा था।
समाचार एजेसी एएनआई से बातचीत में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया, 'जब मुझे पता चला कि कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुनने की बात हो रही है तो मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सुबह करीब 10 बजे फोन किया। मैंने उनसे कहा कि मैम ये सब क्या हो रहा है। ऐसे में मैं इस्तीफा दे दूंगा। मुझे लगता है कि मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए, मैं आपको अपना इस्तीफा भेज रहा हूं। इसके जवाब में सोनिया जी ने कहा कि आई एम सॉरी अमरिंदर, आप इस्तीफा दे सकते हैं। फिर मैंने कहा ओके मैम।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story