भारत

अंबिका सोनी ने सेहत का हवाला देकर, CM बनने से किया इनकार: सूत्र

jantaserishta.com
19 Sept 2021 10:27 AM IST
अंबिका सोनी ने सेहत का हवाला देकर, CM बनने से किया इनकार: सूत्र
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने पंजाब की मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद देर रात उनके नाम पर चर्चा हुई लेकिन उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर इस पद को लेने से इनकार कर दिया. उनका नाम संभावितों की लिस्ट में टॉप पर था.

सोनी फिलहाल पंजाब से राज्यसभा की सांसद हैं और यूपीए की केंद्र सरकार में संस्कृति, पर्यटन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पद संभाल चुकी हैं. वह गांधी परिवार की करीबी समझी जाती रही हैं. अंबिका सोनी पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story