भारत
अंबेडकर जयंती पर झांकी के रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत 5 घायल
jantaserishta.com
15 April 2023 3:57 PM IST

x
अधिकारियों ने फ्लैग मार्च कर स्थिति को कंट्रोल में किया।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली के इलाके में स्थित सीदीपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकाले जा रहे झांकी के रास्ते को लेकर पर कुछ लोगों ने आपत्ति की और विवाद हो गया। इसके बाद पथराव होने लगा। पथराव में एक महिला व आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने फ्लैग मार्च कर स्थिति को कंट्रोल में किया। पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिग पुलिस की अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए फोर्स की तैनाती की गई है। जारचा थाना क्षेत्र के सीधीपुर गांव में बीती रात जमकर हंगामा हुआ। गांव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुलिस की मौजूदगी में झांकी निकाली जा रही थी। एक गुट झांकी के रास्ते को लेकर आपत्ति की। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। पथराव के दौरान एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इलाके में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए डीसीपी मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फ्लैग मार्च किया और स्थिति को कंट्रोल में किया।
एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि उपद्रव करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मोनू, रवि और पुनीत को गिरफ्तार किया गया है। दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में घायल पांच लोगों का इलाज अस्पताल चल रहा है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
Tagsग्रेटर नोएडामारपीटझांकीअंबेडकर जयंतीजारचा कोतवालीGreater NoidafighttableauAmbedkar JayantiJarcha Kotwali
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





