मनोरंजन

अंबानी के बेटे की शादी: पॉप सिंगर रिहाना करेंगी परफॉर्म, ली भारी भरकम फीस, जानकर सब सन्न

jantaserishta.com
1 March 2024 1:29 PM IST
अंबानी के बेटे की शादी: पॉप सिंगर रिहाना करेंगी परफॉर्म, ली भारी भरकम फीस, जानकर सब सन्न
x

फाइल फोटो

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अंबानी परिवार की तरफ से करीब 66 से 74 करोड़ के बीच फीस दी जा रही है।
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड और हॉलीवुड की बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। पॉप सिंगर रिहाना भी अंबानी फैमिली की मेहमान हैं। उनका सामान सुर्खियों में रह चुका है। अब उन्हें यहां परफॉर्म करने का कितना मेहनताना मिल रहा है, यह जानकर कई लोगों को होश उड़े हैं। बता दें कि अनंत और राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1 मार्च से जामनगर में होगा।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जुलाई के महीने में शादी के बंधन में बंध रहे हैं। शादी से पहले 3 दिन का सेलिब्रेशन जामनगर में हो रहा है। वहां शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक बॉलीवुड के कई सिलेब्स पहुंच चुके हैं। पॉप सिंगर रिहाना 29 फरवरी को वेन्यू पर पहुंची थीं। वह भी अंबानी फैमिली के जश्न में चार-चांद लगाएंगी। रिहाना अपनी टीम और काफी सारे प्रॉप्स के साथ आई हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अंबानी परिवार की तरफ से करीब 66 से 74 करोड़ के बीच फीस दी जा रही है।
बता दें कि रिहाना प्राइवेट परफॉर्मेंस बहुत कम करती हैं। गुरुवार को उनका सामान आया तो इस पर कई मीम्स बने। जामनगर में उनके कई सारे बक्से देखे गए जिन्हें देखकर लोगों ने कमेंट किए कि शायद वह शिफ्ट होने इंडिया आ गई हैं। रिपोर्ट्स हैं कि रिहाना बड़ा सेट लेकर आई हैं। प्रोग्राम में वह अपने गानों का मेडले परफॉर्म करेंगी। वहीं उनके सोलो हिट'डायमंड' जैसे गाने भी होंगे। खबर है कि उनकी फीस में ज्यादातर रकम उनका सामान इंडिया लाने, उनके और उनके बैकग्राउंड सिंगर्स के आउटफिट्स में गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story