भारत

Amazon-Flipkart को लगाया चूना: गिरोह असली सामान की जगह पार्सल में भरता रद्दी, 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

jantaserishta.com
3 Aug 2026 1:48 PM IST
Amazon-Flipkart को लगाया चूना: गिरोह असली सामान की जगह पार्सल में भरता रद्दी, 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
x
जानें पूरा मामला.
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस और एसओजी टीम ने फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत अन्य ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के ऑर्डर में हेराफेरी कर महंगे सामान की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 75 लाख रुपये कीमत का चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है. मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वारिस खान, सुनील कुमार, विजय सिंह, धर्मेंद्र और सूरज सिंह के रूप में हुई है। वहीं भूपेंद्र और असलम उर्फ राजू खान फरार हैं.
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य पिछले तीन से चार महीने से फ्लिपकार्ट, अमेजन और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के महंगे ऑर्डर की डिलीवरी के दौरान सामान बदल देते थे. आरोपियों द्वारा असली सामान निकालकर उसकी जगह सस्ता या दूसरा सामान रख दिया जाता था, जिससे ग्राहक और विक्रेता ई कॉमर्स कंपनी दोनों को नुकसान होता था. इसके बाद चोरी किया गया सामान बाजार में बेच दिया जाता था.
आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रोटीन सप्लीमेंट, जूते, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बच्चों के वायरलेस डिवाइस, कान और बीपी मापने की मशीनें, स्मार्ट डिवाइस, ऑनलाइन कंपनियों के टैग, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद किया है. डीसीपी के अनुसार, बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये है.
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गिरोह का सरगना वारिस खान अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन कंपनियों के ऑर्डर की चोरी और उनकी खरीद-फरोख्त करता था. गिरोह में हर सदस्य की अलग-अलग जिम्मेदारी तय थी. कुछ सदस्य सामान की चोरी करते थे, जबकि अन्य उसकी बिक्री का काम संभालते थे.
इस मामले में थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी के आधार पर कार्रवाई की गई है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story