गजब! 4 लाख से ज्यादा में बिका ये मोबाइल फोन, जाने ऐसा क्या है इसमें?

वनप्लस (OnePlus) ने बहुत ही कम दिनों में प्रीमियम सेगमेंट के फोन में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब लोगों को अगले कुछ महीनो में लॉन्च होने वाले OnePlus के फ्लैगशिप फ़ोन वनप्लस 9 का इंतज़ार है। हाल ही में वनप्लस 9 के प्रोटोटाइप के बेचे जाने की खबर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बता दें कि वनप्लस 9 की फोटो दिसंबर में लीक हो चुकी हैं। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 9 प्रोटोटाइप को ई-कॉमर्स वेबसाइट Ebay पर लगभग 4 लाख 40 हज़ार में बेचा गया है। XDA के मिशाल रहमान और एंड्रॉइड पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया है कि eBay सेलर Shamete1 ने इस फ़ोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट ईबे पर auction किया और इसे 6000 डॉलर (करीब 4,40,571 रुपए) में बेचा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





