भारत

अजब गजब चोरी: 100 से ज्यादा कबूतर हुए चोरी, मौके से मिली ये चीज

jantaserishta.com
3 Jan 2021 12:21 PM IST
अजब गजब चोरी: 100 से ज्यादा कबूतर हुए चोरी, मौके से मिली ये चीज
x
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

राजस्थान के सीकर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक दो मंजिला मकान की छत से चोरों ने 140 कबूतर और 50 हजार रुपये की नगदी चुरा ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

पीड़ित मकान मालिक सलीम बेहलीम ने बताया कि उनके पोते ने घर की छत पर रंग-बिरंगे कबूतरों को पाला हुआ था. 31 दिसंबर की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया. रात में करीब दो से तीन बजे के बीच छत पर किसी के कूदने की आवाज आई. फिर उनके पोते ने रात को ही छत पर जाकर देखा कि तीन कबूतरों को छोड़कर सभी कबूतर गायब थे और साथ ही घर में रखी 50 हजार रुपये की नगदी भी अलमारी से गायब थी.
पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरों की संख्या दो से तीन के बीच में रही होगी. हालांकि छत पर चढ़ने के लिए साथ में लाए सीढ़ी चोर मौके पर ही छोड़ गए. अब वो लोग खुद अपने स्तर पर चोरी हुए कबूतरों का ढूंढने की कोशिश में जुटे हैं. इलाके में कई लोग ऐसे हैं जो कबूतर पालते हैं.
बुजुर्ग सलीम ने बताया कि उसके दोनों पोतों साहिल और राहिल को कबूतर पालने का शौक है. चार साल पहले दोनों पोते 800-800 रुपयों के पांच जोड़ी कबूतर खरीदकर लाए थे. जिनके बच्चे होने के बाद ये बढ़कर 143 हो गए थे. जिनमें 140 चोरी हो गए. इनमें एक कबूतर के पैरों में चांदी की पाजेब भी पहनाई हुई थी.
पीड़ित परिवार ने सीकर के उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया. एएसआई कंचन ने बताया कि फतेहपुर रोड स्थित चूरू रेलवे लाइन के पास आनंद नगर निवासी सलीम ने मामला दर्ज करवाया है कि 31 दिसंबर कि रात को उनके घर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 140 कबूतरों चुरा लिया गया. साथ ही घर में रखें 50 हजार रुपये चोरी का मामला दर्ज करवाया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story