भारत

गजब, चोर ढूंढने वाला कुत्ता ही हो गया था चोरी! आखिर मिला

jantaserishta.com
24 April 2022 1:46 PM IST
गजब, चोर ढूंढने वाला कुत्ता ही हो गया था चोरी! आखिर मिला
x

भोपाल: मध्य प्रदेश के ओरछा से पुलिस विभाग के डॉग स्कॉड का सुपर सीनियर लेब्रा प्रजाति का गायब डॉग कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को मिल गया. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अज्ञात चोरों ने डॉग को गायब किया था. इस डॉग का इस्तेमाल बम डिफ्यूज करने के लिए किया जाता है. डॉग को ओरछा के पर्यटक धर्मशाला में रखा जाता था.

जानकारी के मुताबिक, धर्मशाला के पास स्थित एक मंदिर के पीछे डॉग मास्टर जमना प्रसाद 19 तारीख की रात करीब 11.30 बजे डॉग को रस्सी से खोलकर घुमा रहा था. इस दौरान वहां से बारात निकल रही थी, जिसमें डीजे और पटाखे भी जलाए जा रहे थे. पटाखों की आवाज सुनकर डॉग घबरा गया और कहीं भाग गया था.
जमना प्रसाद ने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जो पता चला कि पांच- छह अज्ञात लोग डॉग को कार में लेकर अपने साथ कहीं ले गए. इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी और एफआईआर दर्ज करवाई.
डॉग के गुम होने की घटना का पता चलते ही पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए. पुलिस ने भी सीसीटीवी में देखा कि पांच- छह लोग डॉग को अपने साथ ले जा रहे हैं. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें ढूंढना शुरू किया. 24 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को डॉग को चिरगांव से बरामद करने में कामयाब रही. पुलिस ने लापरवाही बरतने पर डॉग मास्टर जमना प्रसाद अहिरवार को तत्काल सस्पेंड कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story