भारत
Sariya Chori: अजब चोरों की गजब कहानी, तांगे पर लदी सरिया घोड़ा सहित पार, सब सन्न
jantaserishta.com
1 Jun 2024 8:46 AM IST

x
पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है.
Kanpur News कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में चोरों की अजब-गजब कहानी सामने आई है, जिसको लेकर पुलिस भी हैरान है. चोर यहां तांगे पर लदी सरिया घोड़ा सहित चोरी कर ले गए. जब तांगा मालिक ने देखा तो उसने काफी तलाश की, लेकिन तांगा नहीं मिला. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने तांगा मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की. खोजबीन के बाद पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला कानपुर के थाना सीसामऊ इलाके का है. यहां पीड़ित विकास जैन ने थाने एक एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस से की गई शिकायत में विकास जैन ने कहा था कि करीब 667 किलोग्राम सरिया तांगा और घोड़ा सहित कोई चोरी कर ले गया है. काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की.
कई जगह पर सीसीटीवी खंगाले गए. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोर प्रदीप उर्फ कल्लू, पीयूष सोनकर और इरशाद खान को गिरफ्तार कर लिया. इन तीनों आरोपियों के पास से चोरी की सरिया और तांगा बरामद कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद मामले के अनावरण के लिए एसओ सीसामऊ और उनकी टीम को लगाया गया था. टीम ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. उनके कब्जे से सरिया व तांगा बरामद कर लिया गया है. आरोपी प्रदीप उर्फ कल्लू का आपराधिक इतिहास सामने आया है, उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में छह केस दर्ज हैं.
वहीं पीयूष सोनकर के खिलाफ दो केस दर्ज हैं और इरशाद खान के खिलाफ एक केस दर्ज है. इन आरोपियों का जो आपराधिक इतिहास सामने आया है, उसको लेकर इस गैंग को पंजीकृत कराया जाएगा, साथ ही साथ इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. आपराधिक कामों से अर्जित की गई इनकी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है, उसकी भी जानकारी करके संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





