भारत

प्रेम की अद्भुत कहानी: नेवले ने नागिन को मार डाला, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
5 Jan 2023 3:25 PM IST
प्रेम की अद्भुत कहानी: नेवले ने नागिन को मार डाला, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
बदायूं: बदायूं में जो कुछ हो रहा है वह किसी फिल्मी कहानी का हिस्सा नहीं है बल्कि हकीकत है. यहां एक नाग, नागिन के शव पर पहरा डाले हुए हैं.
मामला बिल्सी थाना इलाके के नगला डल्लू का है, यहां एक नाग और नागिन का जोड़ा अक्सर देखा जाता था. बीती रात एक नेवले ने नागिन को मार डाला, तबसे उसका नाग उसके शव के पास फन फैलाकर पहरा दे रहा है. यह नजारा देख कर आसपास के गांव वालों तक की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगो ने यह नजारा अपने कैमरों में कैद कर लिया.
गांव के लोगों का कहना है कि देव स्थान पर यह जोड़ा अक्सर देखा जाता था, देर रात नेवले और नागिन की लड़ाई हुई जिसमे नागिन मर गई तबसे यह नाग पहरा दे रहा था. नाग और नागिन का प्रेम देखकर कई लोग तारीफ कर रहे हैं. फिलहाल नाग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story