भारत

देश के कृषि मंत्री का गजब बयान, खाद किल्लत पर कह दी यह बात

jantaserishta.com
23 Jan 2022 1:12 PM IST
देश के कृषि मंत्री का गजब बयान, खाद किल्लत पर कह दी यह बात
x
उन्होंने कहा है कि देश में जो भी खाद संकट है वह विदेश के कारण है।

मुरैना: इस समय मध्य प्रदेश के किसान खाद संकट को लेकर परेशान हैं। कई जिलों से तस्वीरें आ रही हैं, जिसमें किसान घंटों लाइन लगाने के बावजूद खाद के लिए इंतजार ही करते रह जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में जो भी खाद संकट है वह विदेश के कारण है।

नरेंद्र तोमर ने कहाकि खाद और खाद बनाने के कुछ केमिकल विदेशों से आते हैं। यह विदेशी कंपनियां खाद को लेकर सरकार को ब्लैकमेल करती हैं। उन्होंने यह भी कहाकि अब किसानों को भी यह सोचना चाहिए कि हमें दूसरे देशों के सामने कितना झुकना चाहिए। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह भी कहाकि जब भी खाद की कमी होती है तो मेरे लिए टेंशन बढ़ जाती है। देश के सभी मुख्यमंत्री मुझे फोन करते हैं, लेकिन जब खाद होगी तभी तो मिल पाएगी।
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहाकि बाकी राज्यों में ज्यादा यूरिया डाला जाता है और मध्य प्रदेश में कम। यही वजह है कि बाकी राज्यों के लोग मध्य प्रदेश का आटा खा रहे हैं। उन्होंने कहाकि अभी देश में नैनो यूरिया बनाया गया है। इसकी एक बोतल एक बोरी के बराबर होती है। किसान उसका उपयोग करें, जब एक चीज हमारे पास कम हो रही है तो दूसरा रास्ता निकालने की कोशिश करें। गौरतलब है कि इस समय केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर चंबल अंचल की चार दिवसीय दौरे पर हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story