भारत

'सूर्य किरण' एरोबैटिक टीम का अद्भुत प्रदर्शन

jantaserishta.com
23 April 2025 2:23 PM IST
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम का अद्भुत प्रदर्शन
x
पटना: बिहार में 1857 स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर पटना के जेपी गंगा पथ के ऊपर भारतीय वायु सेना की ओर से एरोबेटिक शो का आयोजन किया गया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय दिवस पर भारतीय वायु सेना की 'सूर्य किरण' एरोबेटिक टीम के प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। सभ्यता द्वार के सामने जेपी गंगा पथ पर बने कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री ने भारतीय वायु सेना की 'सूर्य किरण' एरोबेटिक टीम द्वारा किए गए अलग-अलग प्रदर्शन और करतब को देखा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह, सांसद राजीव प्रताप रूडी सहित कई सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में लोग पटना के इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।
इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे। इस दौरान मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आज का दिन बिहार के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। हमारे पूर्वजों ने अपना बलिदान देकर इस देश को आजाद कराने में जो योगदान दिया है, उनको श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। भारतीय वायु सेना पर गर्व है। भारतीय वायु सेना की 'सूर्य किरण' एरोबेटिक टीम का जो खुले आकाश में प्रदर्शन किया गया, वह प्रशंसनीय है। बहुत बेहतर तरीके से बताया गया कि सेना कितनी परिपूर्ण है। आज हम सभी के लिए गौरव का दिन है।
इधर, सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सचमुच ऐसा आयोजन बिहार में कभी देखने को नहीं मिला। यह रणबांकुरे पायलटों द्वारा सलामी है स्वतंत्रता संग्राम के महायोद्धा वीर कुंवर सिंह को, जिन्होंने अपनी बाजू काटकर गंगा में प्रवाहित कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story