भारत

गजब का ऑफर: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को शराब खरीदने पर दिया जायेगा 10% का डिस्काउंट, जिला आबकारी अधिकारी ने जारी किया आदेश

jantaserishta.com
23 Nov 2021 10:43 PM IST
गजब का ऑफर: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को शराब खरीदने पर दिया जायेगा 10% का डिस्काउंट, जिला आबकारी अधिकारी ने जारी किया आदेश
x
पढ़े पूरी खबर

मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन के दूसरी डोज लगवाने के लिए सरकार लोगों को लगातार जागरूक कर रही है. वहीं अब मंदसौर में जिला आबकारी अधिकारी ने अनोखा आदेश निकाला है. यहां के जिला आबकारी अधिकारी ने आदेश निकाला है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है, उन्हें शराब खरीदने पर 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा. यह आदेश केवल एक दिन (24 नवंबर) के लिए ही निकाला गया है. इस दिन मध्यप्रदेश में महा-वैक्सिनेशन अभियान चलाया जाएगा. इसी को देखते हुए यह आदेश निकाला गया है.

मंदसौर जिला पीआरओ ईश्वर लाल चौहान ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी ने ये आदेश जारी किया है, जिसके तहत कोविड-19 वैक्सीनेशन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने पर देशी शराब खरीदने वालों को 10% डिस्काउंट दिया जाएगा.
यह आदेश सिर्फ देशी शराब खरीदने वालों पर लागू होगा. आदेश के तहत मंदसौर शहर की 3 देशी मदिरा दुकानों पर ही यह डिस्काउंट दिया जाएगा. आदेश के तहत मंदसौर शहर की सीतामऊ फाटक, भूनिया खेड़ी और पुराना बस स्टैंड पर देसी मदिरा दुकान पर 10% की छूट प्रदान की जाएगी.
इसके लिए शख्स को दोनों डोज लग जाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा. इससे पहले खंडवा जिला आबकारी अधिकारी ने भी एक आदेश निकाला था, जिसमे कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज ना लगवाने वाले को शराब नहीं देने का नियम बनाया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story