भारत
गजब हो रहा है! पुलिस के फुले हाथ पांव, युवती करने लगी ये जिद
jantaserishta.com
10 July 2024 6:36 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
2 दिन बाद बारात आने वाली थी, लेकिन युवती प्रेमी को लेकर बुधवार की दोपहर कोतवाली आ पहुंची और प्रेमी के साथ निकाह की जिद पकड़ ली।
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक युवती का प्रेम प्रसंग फैजुल्लागंज के युवक के साथ चल रहा था। कुछ महीनों पहले युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। दो दिन बाद उसकी बारात आने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही युवती अपने प्रेमी के साथ भागकर कोतवाली पहुंच गई और प्रेमी के संग निकाह की जिद पकड़ ली।
नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती का काफी समय से कोतवाली क्षेत्र के गांव के फैजुल्लागंज निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिवार वाले दूसरी जाति के युवक के साथ उसकी शादी करना चाहते थे। लेकिन युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। 2 दिन बाद बारात आने वाली थी, लेकिन युवती प्रेमी को लेकर बुधवार की दोपहर कोतवाली आ पहुंची और प्रेमी के साथ निकाह की जिद पकड़ ली।
पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को बुलाया और कोतवाली में ही पंचायत हुई, जिसमें दोनों ही परिवार के लोग दोनों प्रेमी युगल का निकाह करने पर राजी हो गए। युवती के परिवार के लोगों ने बारात लाने से रोकते हुए वर पक्ष के लोगों से माफी मांगी। अब पुलिस की देखरेख में प्रेमी युगल का निकाह करने की तैयारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





