भारत

बॉडी बिल्डिंग में किया कमाल! 59 उम्र वाले को देखकर लोगों की आंखें फटी रह जाती है

jantaserishta.com
23 Jun 2022 2:18 PM IST
बॉडी बिल्डिंग में किया कमाल! 59 उम्र वाले को देखकर लोगों की आंखें फटी रह जाती है
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: 59 उम्र में बॉडी बनाने का जरा भी शौक रखते हैं तो ये वीडियो आपको बहुत पसंद आने वाला है वीडियो भी एक ऐसे बुजुर्ग दादाजी से जुड़ा है जिनकी उम्र में लोग ठीक से चल भी नहीं पाते हैं, मगर इन्होंने धांसू बॉडी बनाकर सबको चौंका दिया

mensxp की खबर के अनुसार सुरेश कुमार 20 साल के थे, जब उन्होंने पहली बार जिम में कदम रखा था। उस वक्त उन्होंने अपनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग पूरी की थी और उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। बेरोजगारी के दौर में वे अपना टाइम पास करने के लिए जिम पहुंचे थे।
हालांकि, कोल्लम में भरणीकवि के मूल निवासी सुरेश ने शायद ही कल्पना की थी कि ये दिन उनका जीवन हमेशा के लिए बदल देगा। हाल ही में सुरेश, जो अब 59 वर्ष के हैं, ने अपने गृह राज्य का केरल का गौरव बढ़ाते हुए, मास्टर्स कैटेगेरी में मिस्टर इंडिया का खिताब भी जीता है।
सुरेश ने 1985 में जिम की ट्रेनिंग शुरू की और दो साल बाद 1987 में केरल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में उन्हें कंडक्टर की नौकरी मिल गई। चूंकि उनकी डबल ड्यूटी थी, इसलिए उन्हें सप्ताह में केवल तीन दिन ही काम करना पड़ता था।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story