भारत

गजब! अस्पताल में नहीं हैं डॉक्टर, सिक्योरिटी गार्ड चेक कर रहा ब्लड प्रेशर

jantaserishta.com
28 July 2023 9:50 AM IST
गजब! अस्पताल में नहीं हैं डॉक्टर, सिक्योरिटी गार्ड चेक कर रहा ब्लड प्रेशर
x
देखें वीडियो.
शहडोल: मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां सरकारी अस्पताल के हालत बद से बदतर हैं। आलम ये है कि करोड़ों की लागत से आलीशान भवन तो बन गए हैं, लेकिन डॉक्टर नही हैं। ऐसे में दूर-दराज से इलाज कराने आए मरीजों का अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ही इलाज कर दे रहे है।
ये हैरान कर देने वाला मामला एमपी के शहडोल जिले के अंतिम छोर और छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास झिकबिजुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया है। जहां अस्पताल में डॉक्टर नही होने से मरीजों का इलाज सिक्योरिटी गार्ड कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इससे इलाज कराने आए लोग ही परेशान होते हैं, बल्कि अस्पताल में डॉक्टर नही होने से पुलिस विभाग को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आदिवासी बाहुल्य शहड़ोल संभागीय मुख्यालय से 85 किलोमीटर दूर जिले के अंतिम छोर पर झिकबिजुरी में करोड़ों की लागत से आलीशान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से यहां एक भी डॉक्टर नही हैं। आलम ये है कि 100 से अधिक गांव के लोग के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगे होने के कारण छत्तीसगढ़ से भी लोग इलाज कराने इसी अस्पताल में आते हैं, लेकिन डॉक्टर न होने की वजह से उन्हें मजबूरी में या तो उल्टे पांव वापस लौटना पड़ता है या फिर प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story