भारत

गजब! मरे हुए इंसान को लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी

jantaserishta.com
13 Jan 2021 9:12 AM IST
गजब! मरे हुए इंसान को लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी
x
बड़ी गड़बड़ी सामने आई है.

कोरोना महामारी के बीच 16 जनवरी से देश में टीकाकरण (वैक्सीनेशन) अभियान शुरू होगा. लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वैक्सीन लगने वाली लाभार्थियों की लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई अपने लाभार्थियों की लिस्ट में मृतक नर्स, रिटायर्ड नर्स तथा संविदा समाप्त होने वाले डॉक्टर का नाम भी शामिल है. बता दें कि 16 जनवरी से प्रदेश के 852 सेंटरों पर कोविड-19 का टीका हेल्थ वर्करों को लगाया जायेगा.

मालूम हो कि कोरोना वैक्सीन लगने के लिए लाभार्थियों की पहली लिस्ट में स्वास्थ्य विभाग तथा आवश्यक सेवाओ से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं. लेकिन यूपी के अयोध्या जिले में वैक्सीन लगने वाली लाभार्थियों की इसी लिस्ट में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां लाभार्थियों की लिस्ट में मृतक नर्स, रिटायर्ड नर्स तथा संविदा समाप्त होने वाले डॉक्टर का नाम शामिल कर दिया गया.
ऐसे में जब यह मामला अयोध्या पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह के सामने आया तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए. साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि इस मामले में लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी.
यूपी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की भारी कमी है. यह संख्या अकेले डॉक्टरों की 8 से 10 हजार है. जिसके चलते यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि, एक हजार डॉक्टरों को तैनाती भी दी गयी है.
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सीधे नहीं होती है, जो डाक्टर पूर्व में तैनात होते हैं वह ही रिलीव लेकर पीजी की ट्रेनिंग कर विशेषज्ञ बनते हैं. लेकिन सरकार की ओर से बनाई गयी नई नीति के अनुसार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिये अब सीधे लोकसेवा आयोग से भर्ती करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी.
गौरतलब है कि 16 जनवरी को देश के साथ उत्तर प्रदेश के 852 सेंटरों पर कोविड-19 का टीका हेल्थ वर्करों को लगाया जायेगा, जिनकों चिन्हित कर लिस्ट तैयार की जा चुकी है. ड्राई रन के दूसरे चरण में प्रदेश के 1500 सेंटरों पर वैक्सीनेशन का रिहर्सल किया गया है. लेकिन कोरोना वैक्सीन लगने से पहले ही अयोध्या में लाभार्थियों की लिस्ट में भारी लापरवाही सामने आ गयी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story