भारत
क्रिकेट के लिए गजब की दीवानगी: मैच देखने के लिए बार एसोसिएशन ने बंद किया काम
jantaserishta.com
10 Nov 2022 3:03 PM IST

x
DEMO PIC
भारत में क्रिकेट के लिए लोगों की दीवानगी जगह-जगह पर देखने को मिल जाएगी।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत में क्रिकेट के लिए लोगों की दीवानगी जगह-जगह पर देखने को मिल जाएगी। इस बात का एक उदाहरण बृहस्पतिवार को देखने को मिली जहां सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले को देखने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट बार एसोसिएशन ने नो वर्क नोटिस जारी कर दिया। बार एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए नोटिस में दोपहर 1.30 बजे के बाद कोई भी काम ना किए जाने का निर्देश दिया गया था। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा बृहस्पतिवार को लिस्ट सभी मामलों को किसी दूसरी तारीख पर लिस्ट किए जाने का नोटिस जारी किया गया।
पटियाला हाउस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता जतिंदर पाल सिंह गुमान की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें आज होने वाले भारत इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच को लेकर दोपहर 1.30 बजे के बाद नो वर्क नोटिस जारी किया गया था। जारी किए गए नोटिस में सभी न्यायिक अधिकारियों रजिस्ट्रार कार्यालयों इतिहास में काम करने वाले सभी कर्मियों एवं वरिष्ठ वकीलों को आज की तारीख में लिस्टेड सभी मामलों को किसी अन्य तारीख में स्थानांतरित किए जाने का निर्देश दिया गया था, ताकि सभी न्याय का अधिकारी अधिवक्ता सेमीफाइनल मैच का आनंद ले सके। बता दें ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 वल्र्ड कप में भारत में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचा है। जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





