भारत

गजब मामला: बंदर के कारण रुकी कोर्ट की सुनवाई

jantaserishta.com
4 May 2022 8:39 AM IST
गजब मामला: बंदर के कारण रुकी कोर्ट की सुनवाई
x
DEMO PIC

जयपुर: पुलिस ने मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार किया, सुबूत जुटाए। जब कोर्ट में सुबूत पेश करने की बारी आई तो पुलिस ने जो तर्क दिया उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। पुलिस ने कोर्ट में कहाकि मर्डर के सुबूत बंदर ने चुरा लिया। बताया जाता है कि इन सुबूतों में वह चाकू भी शामिल था, जिससे मर्डर को अंजाम दिया गया था।

यह मामला है राजस्थान के जयपुर की निचली अदालत का है। पुलिस के मुताबिक मामला सितंबर 2016 का है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उस वक्त चांदवाजी पुलिस थाने के अंर्तगत आने वाले एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शशिकांत शर्मा के व्यक्ति की मौत हो गई थी। शव मिलने के बाद मृतक के परिचितों और रिश्तेदारों ने मामले की तीव्र जांच की मांग करते हुए जयपुर-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया था। पांच दिन बाद इस मामले में पुलिस ने चांदवाजी के रहने वाले राहुल कंदेरा और मोहनलाल कंदेरा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन दोनों को हत्या के आरोप में अतिरिक्त जिला जज की कोर्ट में पेश किया गया था।
बताया जाता है कि इस मामले से जुड़े सभी सुबूत पुलिस एक बैग में रखकर कोर्ट ले जाती थी। बैग में हत्या में इस्तेमाल चाकू के साथ-साथ 15 अन्य अहम सुबूत भी रखे हुए थे। बताया जाता है कि मालखाना में जगह न होने के चलते सुबूतों से भरा बैग एक पेड़ के नीचे रखा हुआ था। हाल ही में कोर्ट ने मामले में सुबूत पेश करने को कहा तो पुलिस ने बैग के बंदर द्वारा चोरी करने की बात की। पुलिस ने यह बात कोर्ट में लिखित रूप में दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story