भारत

AI का कमाल, नकाब वाला चोर पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
27 Nov 2024 12:30 PM IST
AI का कमाल, नकाब वाला चोर पहुंचा सलाखों के पीछे
x

सांकेतिक तस्वीर

मोबाइल बरामद.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर एक नकाबपोश चोर की शिनाख्त कर ली है. यह चोर एक महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहा था. यह मामला उत्तरी दिल्ली का है. आरोपी अफनान अली को सीसीटीवी कैमरा में महिला का मोबाइल छीनकर भागते देखा गया लेकिन मास्क पहने होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी.
उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने कहा कि यह घटना 24 नवंबर की है. शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि सदर बाजार की टायर मार्केट के पास उनका मोबाइल फोन किसी ने छीन लिया. एक शख्स ने पीछे से आकर उनका मोबाइल छीन लिया और भाग गया.
डीसीपी ने बताया कि इस शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया. हमने स्नैचर के रूट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की. एक फुटेज में आरोपी को महिला से मोबाइल छीनकर भागते देखा जा सकता है. लेकिन मास्क पहने होने की वजह से आरोपी की पहचान नहीं हो सकी.
बंथिया ने कहा कि ऐसे में जांचकर्ताओं की टेक्निकल टीम ने एआई का इस्तेमाल कर वर्चुअली रूप से आरोपी का मास्क हटा दिया. ऐसा करके आरोपी की एक ब्लर तस्वीर सामने आई. इसके बाद टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान सदर बाजार के 23 साल के अफनान अली के तौर पर की गई. बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया है. वारदात के समय आरोपी ने जो कपड़े पहने थे, उन्हें भी बरामद कर लिया गया है. बता दें कि पूछताछ में पुलिस को पता चला गै कि वह घटना से सात दिन पहले ही तिहाड़ जेल से बाहर आया था और चोरियां कर रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story