भारत

गजब! 100 रुपये का एक केला, चकरा गया ना माथा

jantaserishta.com
19 Jan 2025 11:45 AM IST
गजब! 100 रुपये का एक केला, चकरा गया ना माथा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: भारत में 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा रही है, लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो ने इसकी उलट तस्वीर पेश की है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हैदराबाद का एक ठेले वाला एक विदेशी टूरिस्ट से एक केले के लिए 100 रुपये मांगता नजर आ रहा है. यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है.
स्कॉटलैंड के मशहूर टूरिस्ट और कंटेंट क्रिएटर ह्यूग इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं. वह यहां की विविधता और संस्कृति को करीब से जानने और एक्सप्लोर करने में जुटे हुए हैं. अपनी यात्रा के दौरान ह्यूग ने वड़ा पाव, पाव भाजी, जलेबी जैसी कई भारतीय डिशेज का स्वाद चखा और अपने खास अंदाज में उनकी रेटिंग भी दी.
हाल ही में, ह्यूग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्हें हैदराबाद के एक ठेले वाले से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जो केले बेच रहा था. ह्यूग ने जब उससे केले की कीमत पूछी, तो ठेले वाले ने एक केले की कीमत 100 रुपये बताई. यह सुनकर ह्यूग हैरान रह गए. उन्होंने बार-बार कीमत की पुष्टि की, लेकिन ठेले वाले का जवाब हर बार वही रहा.
ह्यूग ने अपनी टूटी-फूटी हिंदी में ठेले वालों से बातचीत की और ज्यादातर लोगों ने उनसे सही दाम लिया. कुछ ने उन्हें मुफ्त में चीजें भी चखाईं. लेकिन इस वायरल वीडियो में जब उन्हें समझ आया कि केले वाला उनसे ज्यादा पैसे मांग रहा है, तो वह बिना केला लिए वहां से चले गए.
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर लोगों के रिएक्शन भी दिये. किसी ने कहा कि ठेले वाले ने'GST' यानी 'गोरा सर्विस टैक्स' लगा दिया. वहीं, कुछ ने यह भी लिखा कि यह विदेशी टूरिस्ट से फायदा उठाने की आम प्रवृत्ति है, जो भारत की छवि को खराब करती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story