भारत

भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर तक अमरनाथ यात्रा निलंबित

Nil dhankar
9 Aug 2023 7:52 AM IST
भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर तक अमरनाथ यात्रा निलंबित
x

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर तक अमरनाथ यात्रा भी निलंबित कर दी गई है. इससे पहले, 1,626 तीर्थयात्रियों का 34वां जत्था 64 वाहनों के काफिले में करीब पौने चार बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 1,092 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले के पहलगाम आधार शिविर और शेष 534 तीर्थयात्री गांदरबल के बालटाल आधार शिविर रवाना हुए। इस साल एक जुलाई से 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा की शुरुआत से अब तक 4.17 लाख से अधिक श्रद्धालु 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

वही रविवार को जम्मू से पुन: आरंभ हुई और 1,626 तीर्थयात्रियों का नया जत्था तड़के यहां आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र में वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ, लेकिन सुबह करीब सवा छह बजे रामबन जिले में चंदरकोट यात्री निवास पर यात्रियों को दो घंटे रोका गया था।

Next Story