भारत
अमरनाथ यात्रा: पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने
jantaserishta.com
5 May 2024 5:00 PM IST

x
जम्मू: इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी। यात्रा शुरू होने से पहले बर्फ कटाई का काम जारी है। जिससे यात्रा के मार्ग को सुगम बनाया जा सके। पूरे मार्ग पर बर्फ जमी है। ऐसे में बर्फ को काटकर पैदल मार्ग बनाया जा रहा है।
पवित्र अमरनाथ गुफा की हिम शिवलिंग की पहली तस्वीर सामने आई है, जो भगवान शिव की दिव्यता की अनुभूति करा रहा है। पवित्र गुफा में शिवलिंग का आकार इस बार आठ फीट ऊंचा है।
हर साल सर्दी के मौसम में हुई बर्फबारी के दौरान शिवलिंग अपना आकार लेता है और मई-जून के महीने में इसके दिव्य दर्शन होते हैं। हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए तैयार हैं। यह यात्रा 50 दिनों तक चलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





