भारत

Amarnath Yatra: अमरनाथ में बादल फटने से 16 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पढ़ें बड़े अपडेट्स

jantaserishta.com
9 July 2022 10:37 AM IST
Amarnath Yatra: अमरनाथ में बादल फटने से 16 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पढ़ें बड़े अपडेट्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बीजेपी विधायक टी राजा सिंह परिवार समेत अमरनाथ यात्रा पर गए हैं.

नई दिल्ली: तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह परिवार समेत अमरनाथ यात्रा पर गए हैं. वे शुक्रवार की शाम अचानक बादल फटने की घटना में बाल-बाल बचे हैं. राजा सिंह और उनके परिवार के सदस्य एक हेलिकॉप्टर से अमरनाथ पहुंचे थे.

बता दें कि अमरनाथ में बादल फटने की घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 45 से ज्यादा घायल हैं. इसके अलावा, 48 लोगों के लापता होने की खबर है. सेना की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, विधायक राजा सिंह ने आपबीती सुनाई. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मौसम बिगड़ने से पहले उन्होंने परिवार समेत पहाड़ियों से उतरने के लिए पोनीज (ponies) का इस्तेमाल किया. राजा सिंह का कहना था कि हमने महसूस किया कि मौसम अचानक बदल गया और बिगड़ गया है. ऐसे में हेलिकॉप्टर सेवा भी रद्द कर दी जाएगी, इसलिए हमने पोनीज का उपयोग करके पहाड़ियों पर उतरने का फैसला किया.
उन्होंने कहा- मैंने पहाड़ियों से करीब एक किलोमीटर नीचे बादल फटते देखा. कई तंबू बाढ़ में बह गए. चूंकि विधायक विशेष सुरक्षा में हैं, इसलिए सेना ने परिवार को श्रीनगर पहुंचाने में मदद की. उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के लोग वहां फंसे हुए हैं.
विधायक के अनुसार, कल दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. 'पहाड़ियों से पानी बह रहा था और कुछ तंबुओं में भर गया. मेरा अनुमान है कि बाढ़ में कम से कम 50 लोग बह गए. अमरनाथ गुफा में सेना बहुत अच्छा काम कर रही थी. लेकिन, वे इस तरह की परिस्थितियों में असहाय थे और अंधेरा भी था.'
शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 लोग लापता हैं जबकि पांच को बचा लिया गया है. प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई. प्राकृतिक आपदा के बाद स्थगित कर दिया गया है और बचाव अभियान खत्म होने के बाद इसे फिर से शुरू करने पर फैसला किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story