अमरिंदर सिंह राजा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, गायब रहे नवजोत सिद्धू और सुनील जाखड़

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले से चला आ रहा घमासान अब भी जारी है। हाईकमान के दखल के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उनके बाद अमरिंदर राजा वारिंग को कमान सौंपी गई है। लेकिन अब भी नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ जैसे नेता बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। शुक्रवार सुबह अमरिंदर राजा वारिंग की प्रदेश कार्यालय में ताजपोशी थी, लेकिन इस मौके पर जाखड़ और सिद्धू नजर नहीं आए। ताजपोशी की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी समेत कई सांसद और विधायक हैं, लेकिन दोनों सीनियर नेता नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





