भारत
अमानतुल्लाह खान का करीबी कौशर आलम गिरफ्तार, तेलंगाना में दिल्ली पुलिस का एक्शन
jantaserishta.com
21 Sept 2022 3:52 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
आप विधायक अमानतुल्लाह खान के करीबी कौशर आलम सिद्दिकी को तेलंगाना से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कौशर के घर से ही ACB को 12 लाख कैश और बिना लाइसेंस वाला हथियार बरामद हुआ था. दिल्ली पुलिस उसे तेलंगाना से लेकर आ रही है और फिर सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होगा.
अब जानकारी के लिए बता दें कि अमानतुल्ला खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के विभिन्न पदों पर मनमानी और अवैध नियुक्तियां करने का आरोप है. ये मामला साल 2016 से चलता आ रहा है और सीबीआई ने इसकी जांच भी की है. अब उसी मामले में फिर आप विधायक की गिरफ्तारी हुई है. उनके करीबी हामिद को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और उसके घर से भी बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ था.
वहीं कौशर आलम की बात करें तो शनिवार को एसीबी ने उसके घर पर भी छापा मारा था, तब वहां से 12 लाख कैश और एक हथियार बरामद हुआ था. उसके घर से एक डायरी भी जब्त की गई थी. उस डायरी में करोड़ों रुपये के लेनदेन का ब्योरा था. डायरी में अमानतुल्लाह खान को करोड़ों रुपए दिए जाने का भी जिक्र था. इसके साथ ही डायरी में गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश में भी भेजे गए पैसों का जिक्र रहा. लाल डायरी में दुबई और सऊदी अरब से आए पैसों के बारे में भी लिखा गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





