
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की ACB टीम ने शनिवार को ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. इस दौरान ACB ने कोर्ट को बताया कि रेड के दौरान दो असलहे बरामद हुए थे. इनमें एक विदेशी पिस्टल थी, गैर लाइसेंसी थी. इस संबंध में अमानतुल्लाह खान के साथी हामिद अली खान और कौसर इमाम सिद्दकी को गिरफ्तार किया गया है. ACB ने कोर्ट को बताया कि हामिद ने बयान दिया है कि जो 12 लाख रुपये और जो पिस्टल मिले हैं, वे अमानतुल्ला ने रखने के लिए दिया था और कहा था कि जब इसका काम होगा आपको बताऊंगा.
अमानतुल्लाह खान को राउंस एवेन्यू कोर्ट में पेश कर ACB ने उसकी 14 दिन पुलिस कस्टडी की मांग की है. एसीबी ने कोर्ट को बताया कि अमानतुल्लाह खान ने वक्फ बोर्ड में भर्तियों में गड़बड़ी की. बताया कि खान ने 33 लोगों की वैकेंसी निकाली, इसमें 32 ऐसे लोगों को भर्ती किया गया जो विधायक के करीबी हैं.
ACB ने कोर्ट को बताया कि शुक्रवार को अमानतुल्लाह के घर और चार ठिकानों पर छापामारी की थी. रेड में 34 रजिस्टर, 6 चेक बुक, एक डायरी और दो जगहों की रेड में 24 लाख रुपये से बरामद हुए थे.
ACB ने बताया कि डायरी में 4 करोड़ कैश बायहैंड की एंट्री मिली है, जो अमानतुल्लाह के नाम पर है. बिहार में भी अलग-अलग एंट्री मिली है, जिसमें लाखो रुपये बिहार में भेजे गए हैं. इसके अलावा Guj 5 करोड़ 60 लाख कैश की एंट्री मिली. हम GUJ को गुजरात मान रहे हैं. इसके अलावा दो ठिकानों से अवैध पिस्टल बरामद हुई हैं. इनमें एक पिस्टल विदेशी है, जिसका लाइसेंस नहीं है.
ACB ने कोर्ट में बताया कि रेड के दौरान अमानतुल्लाह खान के घर के बाहर एसीपी की टीम पर हमला किया गया. खान के रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने पुलिसबल को घेर लिया था. उसके बाद सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है. उन्होंने सबूत के तौर पर कोर्ट को हमले का वीडियो भी दिखाया.
अमानतुल्लाह खान ने कोर्ट को बताया- जहां तक मेरी जानकारी है मेरे घर से कुछ नहीं मिला है. किसी और के घर से कुछ मिला है तो मैं नहीं जानता. मेरा कोई बिजनेस पार्टनर नहीं है. एफआईआर में भी कोई कंटेंट नहीं है.
उन्होंने कहा कि उन्हें बिना वजह डराने और धमकाने की कोशिश की जा रही है. बस आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.Live TV
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





