भारत

BIG BREAKING: मुश्किल में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान

jantaserishta.com
9 April 2024 5:39 PM IST
BIG BREAKING: मुश्किल में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से बड़ा झटका लगा है। तो वहीं दूसरी तरफ आप विधायक अमानतुल्लाह खान (AAP MLA Amanatullah Khan) को राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है। अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में बार-बार मिल रही नोटिसों का पालन नहीं करने पर अमानतुल्लाह खान को नोटिस जारी किया है।
इसी के साथ अदालत ने अमानतुल्लाह खान को 20 अप्रैल को कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा है। दरअसल अदालत में ED ने हाल ही में आईपीसी की धारा 50, पीएमएलए समेत अन्य धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत में ईडी के समन को नजरअंदाज करने की बात कही गई थी। ED की इसी शिकायत पर अदालत ने संज्ञान लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story