भारत

अमानतुल्लाह खान को एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

jantaserishta.com
28 Sept 2022 4:36 PM IST
अमानतुल्लाह खान को एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक और वक्फ बोर्ड के चेयरमान अमानतुल्लाह खान को जमानत मिल गई है। वक्फ बोर्ड में भर्ती घोटाले के आरोप में गिरफ्तार अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट से से जमानत मिली है।अमानतुल्लाह को एक लाख रुपए का बेल बॉन्ड भरना होगा।
अमानतुल्लाह खान को 16 सितंबर को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने दो साल पुराने मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान ही अमानतुल्लाह खान के घर समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापे में दो ठिकानों से कैस और हथियार बरामद किए गए थे। अमानतुल्लाह खान के बाद उनके दो करीबियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनके घर से कैश और हथियार बरामद हुए थे।
विधायक के खिलाफ एसीबी ने वर्ष 2020 में साजिश रच कर भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था जिसकी जांच एसीबी कर रही थी। उन पर आरोप है कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के पद रहते हुए उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अस्थाई रूप से अनेक लोगों को गलत तरीके से रखा था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्लाह खान को निर्दोष बताते हुए बचाव किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story