
x
Rajasthan राजस्थान: अलवर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। उद्योग नगर थाना पुलिस, जिला विशेष टीम (डीएसटी) और साइक्लोन सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी की गई क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन, वारदात में इस्तेमाल किया गया आइशर ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 17 जून की रात राठी मार्केट में लगे एटीएम को निशाना बनाया गया था। मशीन में करीब 4.92 लाख रुपये नकद मौजूद थे। आरोपियों ने ट्रैक्टर की मदद से एटीएम को जंजीरों और रस्सियों से बांधकर उखाड़ लिया और उसे वाहन में लादकर फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण, सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डीग जिले के गरौली निवासी हंबीर सिंह (42) और अलवर जिले के बीरपुर निवासी कमलेश कुमार मीणा (36) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा से ट्रैक्टर चोरी करने तथा आगरा, पलवल और हिसार में एटीएम चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, दंगा और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय एटीएम चोर गिरोहों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
Tagsअलवर एटीएम चोरीअंतरराज्यीय गिरोहराजस्थान पुलिसराठी मार्केटएटीएम मशीन बरामदहंबीर सिंहकमलेश मीणाट्रैक्टर से चोरीडीएसटी कार्रवाईउद्योग नगर थानासाइकलोन सेलसीसीटीवी जांचराजस्थान हरियाणा यूपी गैंगAlwar ATM theftinterstate gangRajasthan PoliceRathi MarketATM machine recoveredHambir SinghKamlesh Meenatheft from tractorDST actionUdyog Nagar police stationCyclone CellCCTV investigationRajasthan Haryana UP gang
Next Story





