भारत

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी, अब पुलिस ने कही यह बात

jantaserishta.com
28 Jun 2022 2:55 PM IST
ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी, अब पुलिस ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: पत्रकार और फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को सौंपने से मना कर दिया है। माना जा रहा है कि 2018 में उन्होंने इनका इस्तेमाल कथित तौर विशेष धार्मिक समुदाय के खिलाफ 'अत्यधिक भड़काऊ' सोशल मीडिया पोस्ट के लिए किया होगा। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी मामले में सोमवार को उनकी गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने कहा कि जुबैर ने सवाल पूछे जाने पर टाल-मटोल किया और 'आवश्यक तकनीकी उपकरण' उपलब्ध नहीं कराए। वह अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर अभी तक न तो जुबैर और न ही उनकी कानूनी टीम ने कोई टिप्पणी की है।


पुलिस उपायुक्त के पी एस मल्होत्रा ने बताया इस माह की शुरुआत में पत्रकार ज़ुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story