भारत

यूपी के साथ इस राज्य में भी हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, भंग करने पर हो रहा विचार

jantaserishta.com
26 July 2021 11:34 AM IST
यूपी के साथ इस राज्य में भी हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, भंग करने पर हो रहा विचार
x

अहमदाबाद. अगले साल देश के कुछ राज्‍यों में चुनाव (Assembly Elections 2022) प्रस्‍तावित हैं. सबसे अहम विधानसभा चुनाव उत्‍तर प्रदेश का माना जा रहा है. वहीं एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि 2022 में फरवरी या मार्च में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) के साथ ही गुजरात के भी विधानसभा चुनाव (Gujarat Elections 2022) कराए जा सकते हैं.

दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में मंत्रिमंडल विस्‍तार या नेतृत्‍व परिवर्तन ना होने के बजाय विधानसभा भंग होने की संभावना है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि बीजेपी मुख्‍यमंत्री के चेहरे के बिना ही 2022 का गुजरात चुनाव लड़ सकती है. पार्टी में इस संबंध में विचार भी चल रहा है.
रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार कहा गया है कि सीएम के चेहरे के बिना चुनाव लड़ने के विचार का राजनीतिक और आंतरिक कारण भी है. ऐसा भी तर्क दिया जा रहा है कि अगर यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम बेहतर नहीं आए तो इसका असर गुजरात के नतीजों पर भी देखने को मिल सकता है. यह भी जाहिर है कि बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारी करीब साल भर पहले से ही शुरू कर देती है.
वहीं गुजरात बीजेपी की कमान सीआर पाटिल संभाल रहे हैं. उनकी ओर से लाया गया पेज प्रमुख मॉडल राज्‍य में कारगर साबित नहीं हो पाया है. ऐसे में असंतोष पनपने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं को पेज प्रमुख की जिम्‍मेदारियां बांट दी गई है. यह भी कहा जा रहा है कि अगर ये कार्यकर्ता अपने काम में ढील देते हैं तो इसका खामियाजा बीजेपी को जमीनी स्‍तर पर उठाना पड़ सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story