भारत

चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी: मुख्यमंत्री योगी

jantaserishta.com
2 Sept 2023 5:14 PM IST
चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा आत्मनिर्भर भारत की शक्ति का साक्षी: मुख्यमंत्री योगी
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का पहला सोलर मिशन 'आदित्य-एल1' शनिवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। भारतीय स्पेस मिशन की इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री योगी ने इसरो सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक करार दिया। साथ ही सीएम योगी ने इस मिशन की पूर्ण सफलता की कामना भी की।
सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज 'नए भारत' की सामर्थ्य का प्रतीक पीएसएलवी सी57 आदित्य एल 1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का 'नया सूर्य' बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं। चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी बनेगा। इसरो सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई।'
उल्लेखनीय है कि भारत के वैज्ञानिकों ने शनिवार को सूरज के राज पता करने के लिए 'आदित्य-एल1' को भेजा है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से देश के पहले सोलर मिशन को लॉन्च किया गया। एक घंटे से ज्‍यादा की यात्रा के बाद इसे निर्धारित कक्षा में स्‍थापित किया गया। यह अगले लगभग चार महीनों में करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा कर एल-1 पॉइंट तक पहुंचेगा।
सूर्य से कई करोड़ किलोमीटर दूर रहते हुए 'आदित्य' उसे लगातार निहारेगा। सूर्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) को उम्मीद है कि चंद्रयान-3 की तरह आदित्य-एल1 मिशन भी अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story