भारत
सरकार के साथ-साथ केजरीवाल चला रहे हैं 'अरविंद केजरीवाल वसूली कंपनी': आदेश गुप्ता
jantaserishta.com
7 Nov 2022 4:03 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सरकार को चलाते ही है साथ ही वे अरविंद केजरीवाल वसूली कंपनी यानि ए.के.वी.सी. भी चला रहे हैं। जिसके अंतर्गत उन्होंने वसूली एजेंट रखे हुए हैं जो जेल के अंदर भी उनकी रकम वसूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल सत्येन्द्र जैन को जेल से नहीं निकाल पा रहे हैं और वे जेल से अपने भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं।
आदेश गुप्ता ने कहा कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने 5 नवंबर 2022 को लिखा पत्र पब्लिक डोमेन के आने के बाद केजरीवाल एंड कंपनी के अंदर खलबली मच गई है। इतना सब कुछ होने के बावजूद केजरीवाल की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आना बताता है कि यह पूरी घटनाएं प्लांट थी और जब खुलासा हो चुका है तो अब बोलने के लिए शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इशारे पर उनके वसूली एजेंट सुकेश चंद्रशेखर को जानकारी देता है कि आपको 50 करोड़ रुपये देने हैं। शराब माफिया से वसूली, बिजली कंपनियों से वसूली और अब जेल के अंदर वसूली कर केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
आदेश गुप्ता ने सत्येंद्र जैन पर निशाना साधते हुए कहा कि 12.50 करोड़ रुपये सत्येन्द्र जैन के निर्देश पर तिहाड़ के डीजी संदीप गोयल को दिये ये रकम मॉडल टॉउन के हल्दीराम और सिविल लाईन के बीपी पेट्रोल पंप पर दी गई और साथ ही कार नंबर भी नोट किया गया जो कि डीएल-1 सीएडी-3009 है। उन्होंने कहा कि डीजी संदीप गोयल जेल नंबर 7 में मुलाकात करते थे और साथ ही वे यह भी सुनिश्चित करते थे कि मंत्री सत्येन्द्र जैन को सुविधाएं मिल रही है या नहीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





