भारत

मुश्किल में आलोक मौर्य, एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
23 July 2023 5:26 PM IST
मुश्किल में आलोक मौर्य, एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी ने उठाया ये कदम
x
जानें पूरा मामला.
बरेली: एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य की शिकायत पर ज्योति के ससुराल वालों पर केस दर्ज किया गया है. इसी के साथ ज्योति मौर्य के पति आलोक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा ने यह केस अपने पति के साथ देवर आलोक मौर्य और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराया है. ज्योति की जेठानी शुभ्रा मौर्य का आरोप है कि शादी के बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया. ससुराल वाले रुपयों के लिए मारपीट करते थे. कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन केस दर्ज नहीं हो रहा था. बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और केस दर्ज किया गया.
कालिंदीपुरम निवासी शुभ्रा शिक्षिका हैं. आरोप है कि उनके पति जीएसटी में कार्यरत हैं, लेकिन शादी से पहले खुद को इंटेलिजेंस अधिकारी बताया था. यह भी आरोप है कि विनोद मौर्या अक्सर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते हैं. यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है. इससे परेशान शुभ्रा ने रविवार को थाने में तहरीर दी है.
ज्योति मौर्य ने भी लगाए थे आरोप
इससे पहले ज्योति मौर्य ने पंचायती राज विभाग प्रतापगढ़ में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत पति आलोक समेत कई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था. ज्योति ने अदालत में तलाक के लिए भी मुकदमा किया है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होनी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story