भारत

पुलिस की कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर को जिले की सीमा के बाहर छोड़ा, जानें मामला

jantaserishta.com
18 March 2023 8:59 AM IST
पुलिस की कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर को जिले की सीमा के बाहर छोड़ा, जानें मामला
x
अल्मोड़ा (आईएएनएस)| अल्मोड़ा में पुलिस शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही लगातार अपराध में लिप्त अपराधियों पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला बदर की कार्रवाई कर रही है। जिससे अपराधियों में खलबली मची हुई है। इसी कड़ी में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने आदतन अपराधी मानसिकता वाले हिस्ट्रीशीटर सोनू पंवार को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। साथ ही पुलिस अपराधी को जिले की सीमा से बाहर करते हुए दिखाई दी।
जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने सभी पुलिस अधिकारियों को आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद जिले भर में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है।
इसी के तहत कोतवाली अल्मोड़ा के हिस्ट्रीशीटर भ्यारखोला राजपुरा निवासी सोनू पंवार को पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद की देखरेख में अल्मोड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने जिले की सीमा से बाहर कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story