भारत

Allodoxaphobia...अंग्रेजी के इस भारी-भरकम शब्‍द से शशि थरूर ने बीजेपी पर किया हमला, सब चकरा गए

jantaserishta.com
13 Dec 2021 11:47 AM IST
Allodoxaphobia...अंग्रेजी के इस भारी-भरकम शब्‍द से शशि थरूर ने बीजेपी पर किया हमला, सब चकरा गए
x

Allodoxaphobia Meaning: अपनी अंग्रेजी से लोगों को डिक्शनरी निकालने पर मजबूर करने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने बीजेपी पर हमला बोलने के लिए एक और नए शब्द का इस्तेमाल किया है. बीजेपी पर हमला करते हुए शशि थरूर ने 'Allodoxaphobia' शब्द को ट्वीट किया. रविवार को इस शब्द को ट्वीट करते हुए थरूर ने इसे 'word of the day' बताया.

शशि थरूर ने न सिर्फ इस शब्द को ट्वीट किया, बल्कि इसका मतलब भी बताया. उन्होंने बताया कि Allodoxaphobia शब्द का मतलब होता है 'विचारों का बेवजह डर.'
इस शब्द का इस्तेमाल कैसे करना है, इसका उदाहरण देते हुए थरूर ने लिखा, 'यूपी में बीजेपी की सरकार लोगों पर देशद्रोह और यूएपीए के केस दर्ज कर रही है, क्योंकि वो Allodoxaphobia से ग्रसित है.'
Word of the day, indeed of the last seven years: *Allodoxaphobia*
Meaning: an irrational fear of opinions.
Usage: "The BJP government in UP slaps sedition& UAPA cases on people because its leadership suffers from allodoxaphobia."
(Greek: Allo=different, doxo=opinion,phobos=फियर


थरूर ने बताया कि Allodoxaphobia एक ग्रीक शब्द है. उन्होंने इसको समझाते हुए बताया कि Allo मतलब अलग, doxo मतलब विचार और phobs मतलब डर.
ये पहली बार नहीं है जब थरूर ने ट्विटर पर इस तरह से अंग्रेजी के कठिन शब्द का इस्तेमाल किया है. इससे पहले भी थरूर कई बार ऐसे कठिन शब्द लिखते रहे हैं.
इससे पहले थरूर ने 'farrago' और 'troglodyte' जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया है. farrago मतलब जहां कन्फ्यूज्ड मिक्सचर होता है वहीं, troglodyte का मतलब उस व्यक्ति से होता है जिसे जानबूझकर अज्ञानी या पुराने जमाने का माना जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story