भारत
बिहार में सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों में विभाग का बंटवारा
Shantanu Roy
15 April 2026 5:42 PM IST

x
बड़ी खबर
Bihar. बिहार। बिहार में नई सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में विभागों का प्रारंभिक बंटवारा कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार फिलहाल अधिकतर विभाग मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के जिम्मे रखे गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास कुल 29 विभाग रखे हैं। इनमें गृह, सामान्य प्रशासन, नगर विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पथ निर्माण समेत कई अहम विभाग शामिल हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
Bihar Cabinet allocation | CM Samrat Choudhary keeps 29 departments, including Home, Agriculture, Health, Tourism, Art and Culture and Sports.
— ANI (@ANI) April 15, 2026
Deputy CM Vijay Kumar Sinha gets 10 departments, including Water Resources, Minority Welfare, Education, Higher Education, Transport… pic.twitter.com/z6kIwzgh9o
उनके पास जल संसाधन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव को 8 विभाग सौंपे गए हैं, जिनमें ऊर्जा, वित्त, योजना एवं विकास, समाज कल्याण और वाणिज्य-कर जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। सरकार की ओर से साफ किया गया है कि यह अस्थायी व्यवस्था है। कैबिनेट के पूर्ण विस्तार के बाद अन्य मंत्रियों को भी विभागों का बंटवारा किया जाएगा। फिलहाल प्रशासनिक कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रमुख विभाग मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बीच ही बांटे गए हैं।
Next Story





