नदी में देखा गया घड़ियाल, मछुआरे पकड़कर करने लगे मस्ती, फिर...

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) जिला मुख्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया. जब मुख्यालय के किनारे से गुजरने वाली यमुना नदी (Yamuna River) में एक विशालकाय घड़ियाल (Alligator) दिखाई पड़ा ,जो नदी के किनारे निकल कर धूप का मजा ले रहा था, लेकिन भीड़ के वहां जमा होने और शोर शराबा की आवाज को सुनकर वो नदी में चला गया. इसी दौरान नदी में स्थित मछुवारों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर उसे पकड़ कर खिलवाड़ करना शुरू कर दिया और मौके में पहुची वन विभाग की टीम ने सख्ती कर घड़ियाल को मछुवारों से आजाद करवाया. वन विभाग के आलाधिकारियों के मुताबिक घड़ियाल नदी में बह कर आया है ,जिसको चोट लगी है और वो बीमार है फिलहाल उसकी देख रेख की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





