भारत
'चुनावी फायदे के लिए बदलते हैं गठबंधन', शिवसेना यूबीटी पर भड़के उदय सामंत
jantaserishta.com
10 July 2025 3:39 PM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता उदय सामंत ने गुरुवार को विपक्ष और खासकर उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष के बदलते रुख और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
उदय सामंत ने संजय राऊत पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि यूबीटी को अब इंडिया गठबंधन की जरूरत नहीं रही, यह दर्शाता है कि वह पार्टी केवल राजनीति में इस्तेमाल करती है और फिर छोड़ देती है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें इंडिया गठबंधन की जरूरत थी, इसलिए साथ रहे। अब महानगरपालिका चुनाव सामने हैं, तो उन्हें मनसे की जरूरत लग रही है, तो अब उनके साथ हो लिए।
सामंत ने आरोप लगाया कि यही अवसरवादी सोच उनके और उद्धव गुट के बीच अलगाव की सबसे बड़ी वजह बनी। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हमेशा स्थिर और स्पष्ट विचारधारा की राजनीति की है, न कि सुविधा के अनुसार गठबंधन करने की।
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करती। इस घटना का हम समर्थन नहीं करते। लेकिन, इसका दूसरा पक्ष भी है। संजय गायकवाड ने कैंटीन में खराब खाने के खिलाफ आवाज उठाई थी, जो आम विधायक और कर्मचारियों का भी मुद्दा है। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं कि कोई कानून हाथ में ले।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर सख्त नाराजगी जताई है और स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रस्तावित जनसुरक्षा विधेयक पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उदय सामंत ने कहा कि यह बिल राज्य की जनता के हित में है। विपक्ष इसे लेकर बेवजह डर और भ्रम फैला रहा है। जब यह बिल सदन में पेश होगा, तब सरकार पूरे तथ्यों के साथ पक्ष रखेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह विधेयक आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया है, न कि किसी के अधिकारों को दबाने के लिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





